सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 9 लाख कम मरीज मिले, लेकिन दिल्ली में फिर बढ़ने लगे एक्टिव केस; अब तक 80.88 लाख संक्रमित

 


देश में इस महीने कोरोना के 29 दिनों में 17 लाख नए केस आए हैं। सितंबर में यह आंकड़ा 26 लाख रहा था। हालांकि, बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली और केरल के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 5739 मरीज मिले हैं। एक्टिव केस में 1574 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

दिल्ली में 3 दिन से 4 हजार से ज्यादा केस आ रहे

तारीखनए केसठीक हुएएक्टिव केस
25 अक्टूबर41363826+277
26 अक्टूबर28323736-958
27 अक्टूबर48532722+2087
28 अक्टूबर56734128+1505
29 अक्टूबर57394138+1574

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख 87 हजार 428 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 73 लाख 71 हजार 568 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 130 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच, 85 दिन यानी 3 महीने बाद एक्टिव केस (ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है) फिर से घटकर 6 लाख से कम हो गए हैं। अब देश में 5 लाख 93 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले 5 अगस्त को देश में 5 लाख 94 हजार एक्टिव केस थे।

For More Visit

Previous Post Next Post