नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो सकता है, लेकिन राहत की बात कि एक्टिव केस कम हो रहे; अब तक 69.03 लाख केस


भारत के लिए अच्छी बात है कि रोजाना बढ़ने वाले केस में करीब 30 से 35 हजार की कमी आई है। एक समय था जब हर दिन 90 से 97 हजार मामले सामने आ रहे थे। अब यह घटकर 70 से 80 हजार हो गए हैं। यही नहीं एक्टिव केस भी पिछले दो हफ्ते से लगातार कम हो रहे हैं। 17 सितंबर को देश में 10.17 लाख एक्टिव केस हो गए थे जो अब घटकर 8.93 लाख रह गए हैं। मौत की रफ्तार में भी कमी देखी गई है। पिछले एक हफ्ते से लगातार एक हजार से कम मौतें हो रहीं हैं। यह भी देश के लिए एक अच्छा संकेत है।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 69 लाख 3 हजार 812 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 59 लाख 3 हजार 207 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 93 हजार 41 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 22 दिनों में एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 17 सितंबर को यह 10 लाख 17 हजार से ज्यादा थे। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 6 हजार 521 मरीजों की मौत हो चुकी है।


For More Visit

Previous Post Next Post